लुधियाना-तलवंडी : हाल ही में कुदरती विपदा और भाखड़ा डेम से छोड़े गए लाखों क्यूसिक पानी ने जहां पंजाब के लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है, वही शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुखबीर सिंह बादल ने आज पुरानी अनाज मंडी में स्थित अपने इलाके के वोटरों का धन्यवाद करते हुए राज्य के कई क्षेत्रों में आई बाढ़ के लिए सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को जिम्मेदार कहा।
सुखबीर सिंह के मुताबिक कई महीनों से और अखबारी रिपोटो व मौसम विज्ञानिकों द्वारा पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनियां दी जा रही थी किंतु सूबे की कांग्रेस सरकार द्वारा बाढ़ को रोकने के लिए समय पर उचित उपाय नहीं किए गए।
सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



