लुधियाना : आप विधायक दल के नेता और प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैहरा ने कैप्टन सरकार पर निशाना साधते हुए एक कैबिनेट मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए आज अवैध रेत खनन मामले में घेरा। उन्होंने तकनीकी शिक्षामंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने भांजे द्वारा राज्य में नाजायज माइनिग करवा रहे है जबकि दूसरी तरफ कांग्रेसी आगु और कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर दुहाई देते हुए कहा कि उसके परिवार का कोई भी सदस्य माइनिग कारोबार से संबंध नहीं रखता। उनका दावा था कि सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा मीडिया के सामने जो बयान दागे जा रहे है, उस पर कोई सच्चाई नहीं है। स. चन्नी ने यह भी कहा कि खैहरा पहले कहते थे कि मेरे रिश्तेदार नाजायज माइनिग करते है और अब वह उससे मुकर गए है। अब स. खैहरा कहते है कि मेरे रिश्तेदार के जानपहचान की खडड है। उन्होंने यह भी कहा कि खडड जायज है और सरकार द्वारा अलाट की गई है।
आज सुखपाल खैहरा ने चुनिंदा पत्रकारों के सामने सबूत पेश करते हुए कहा कि नवांशहर के पास मलिकपुर खड्ढ के मामले में सरकार को जांच करवानी चाहिए। इस खड्ढ का ठेका कुदरतदीप सिंह ने लिया है। कुदरतदीप सिंह का दोस्त भूपेंद्र सिंह उर्फ हनी कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का भांजा है।
खैहरा ने कहा कि कुदरत दीप सिंह छोटा मोटा कंस्ट्रक्शन का काम करता है। अत: उसकी इतनी क्षमता नहीं कि वह चार करोड़ 15 लाख रुपये खर्च कर खड्ढ के खनन का ठेका ले सके। अत: मुख्यमंत्री को इस मामले में मनी ट्रेल की जांच करनी चाहिए कि आखिर पैसा कहां से आया। उन्होंने कहा कि हनी चन्नी के भांजे हैं, इसलिए इस बात के इन्कार नहीं किया जा सकता कि पैसा चन्नी का लगा हो।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी राणा गुरजीत सिंह के मामले में ऐसा ही हुआ था। पैसा राणा का था और चेहरा अमित बहादुर का। खैहरा ने कहा कि अगर चरणजीत सिंह चन्नी बेदाग हैं तो वह कैबिनेट से इस्तीफा देकर जांच का सामना करें।
इस मौके पर खैहरा ने कुदरत सिंह और हनी की विभिन्न नेताओं और खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ की फोटो मीडिया के सामने रखी। खैहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहें तो इस मामले की जांच जस्टिस नारंग को सौंप दें, क्योंकि उन्होंने पहले राणा को क्लीन चिट दी थी।
– सुनीलराय कामरेड
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



