Chandigarh News Today: चंडीगढ़ के सेक्टर 24 में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पंजाब शिक्षा विभाग, पंजाब पुलिस और पंजाब की चाइल्ड वेलफेयर डिपार्टमेंट ने एक कॉन्फ़्रेन्स का आयोजन किया इस कांफ्रेन्स में बच्चों के अधिकार क्या क्या हैं और उन अधिकारों के ज़रिए किस तरह से बच्चों को सुरक्षित किया जा सकता है इस पर चर्चा की।
Chandigarh News Today

इस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई DSP प्रभजोत कौर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बच्चों के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए पुलिस किस तरह काम कर रही है साथ ही उन्होंने ये बताया कि मौजूदा दौर की पुलिस अंग्रेज़ों के दौर की पुलिस नहीं है आज की तारीख़ में पुलिस से आम नागरिकों को डरने की ज़रूरत नहीं है पुलिस का डर अपराधियों के मन में होना चाहिए जो व्यक्ति ग़लत काम कर रहे हैं उनके मन में ज़रूर पुलिस का डर होना चाहिए।
DSP Prabhjot Kaur
आम नागरिकों के लिए पुलिस बनी है और आम नागरिकों का सहयोग पुलिस हमेशा कर रही है, बच्चों के अधिकारों को लेकर भी उन्होंने यह स्पष्ट किया कि पुलिस बेहतर काम कर रही है साथ ही उन्होंने कहा बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी मिली बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में पता हो इसके लिए भी पुलिस काम कर रही है।
ALSO READ: अमृतसर के सिख तीर्थयात्रियों का जत्था पाकिस्तान रवाना, प्रकाश पर्व में होंगे शामिल


Download Android App
Download iOS App




