Purnia Death News: बिहार चुनाव से पहले पूर्णिया में मचा हड़कंप, JDU नेता के बड़े भाई, पत्नी और बेटी की संदिग्ध मौत

Summary :

Purnia Death News: बिहार विधानसभा चुनाव में 6 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान होना है। इस बीच पूर्णिया में तीन लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान जदयू नेता निरंजन कुशवाहा के बड़े भाई नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी कंचन माला सिंह और बेटी तन्नू प्रिया के तौर पर हुई है। परिजनों के अनुसार, तीनों को घर में बेहोशी की हालत में पाया गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। Purnia Death News पूर्णिया से स्थानीय सांसद पप्पू यादव…

Purnia Death News: बिहार विधानसभा चुनाव में 6 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान होना है। इस बीच पूर्णिया में तीन लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान जदयू नेता निरंजन कुशवाहा के बड़े भाई नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी कंचन माला सिंह और बेटी तन्नू प्रिया के तौर पर हुई है। परिजनों के अनुसार, तीनों को घर में बेहोशी की हालत में पाया गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Purnia Death News

Purnia Death News
Purnia Death News (source: social media)

पूर्णिया से स्थानीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सभी के सामने आएगी। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह सिर्फ दुखद घटना नहीं, बल्कि बेहद दुखद और संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सच्चाई सामने आएगी-क्या यह फांसी थी, जहर था या कुछ और? जिला प्रशासन पूरी जांच करे। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। एफएसएल टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

FSL Team For Investigation

पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि कल देर रात सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र से एक परिवार के तीन सदस्य पिता, माता और बेटी को गैलेक्सी अस्पताल लाया गया। परिजनों ने उन्हें घर पर बेहोश पाया और इलाज के लिए ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी। पुलिस की टीम घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में मतदान होना है। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान होगा, इसके बाद 11 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। वोटिंग संपन्न होने के बाद 14 नवंबर को चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा। मंगलवार को पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार समाप्त हो गया है। पप्पू यादव ने दावा किया है कि इस बार चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका की प्रतिबद्धता अवश्य रंग लाएगी।

ALSO READ: Bihar Chunav 2025: पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा, 6 नवंबर को मतदान, इन 5 हॉट सीटों पर कांटे की टक्कर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।