Mayoor School Noida: वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे 7 छात्र

Summary :

Mayoor School Noida: मयूर स्कूल, नोएडा के लिए यह बहुत गर्व का क्षण है कि उसे विश्व के शीर्ष 8 विद्यालयों में से चुना गया है जिन्हें “1एम1बी प्रभाव शिखर सम्मलेन (इम्पैक्ट समिट) 2025” के 9वें संस्करण में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बता दें कि यह सम्मेलन 7 नवंबर 2025 को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, जेनेवा में आयोजित होगा। यह उपलब्धि पाने वाला मयूर स्कूल उत्तर प्रदेश का एकमात्र विद्यालय है। इसमें दिल्ली, हरियाणा और दुबई के प्रतिष्ठित स्कूलों के साथ स्थान मिला है। स्कूल प्रतिनिधि मंडल में में कक्षा बारहवीं के छह और कक्षा दसवीं का एक छात्र शामिल…

Mayoor School Noida: मयूर स्कूल, नोएडा के लिए यह बहुत गर्व का क्षण है कि उसे विश्व के शीर्ष 8 विद्यालयों में से चुना गया है जिन्हें “1एम1बी प्रभाव शिखर सम्मलेन (इम्पैक्ट समिट) 2025” के 9वें संस्करण में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बता दें कि यह सम्मेलन 7 नवंबर 2025 को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, जेनेवा में आयोजित होगा। यह उपलब्धि पाने वाला मयूर स्कूल उत्तर प्रदेश का एकमात्र विद्यालय है। इसमें दिल्ली, हरियाणा और दुबई के प्रतिष्ठित स्कूलों के साथ स्थान मिला है।

स्कूल प्रतिनिधि मंडल में में कक्षा बारहवीं के छह और कक्षा दसवीं का एक छात्र शामिल है। ये विद्यार्थी “समुद्र और जल स्वास्थ्य – एसडीजी 14” पर अपना शोध कार्य प्रस्तुत करेंगे, जिसमें समुद्री संरक्षण और जल संरक्षण से जुड़े नवाचारी, छात्र-आधारित समाधान शामिल हैं।

Mayoor School Noida:

Mayoor School Noida
Mayoor School Noida (source: social media)

1एम1बी (वन मिलियन फॉर वन बिलियन) एक संयुक्त राष्ट्र मान्यता प्राप्त गैर-लाभकारी संस्था है, जिसका उद्देश्य लाखों युवाओं को प्रेरित कर अरबों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। यह वार्षिक सम्मेलन युवा नवप्रवर्तकों को एक बड़ा मंच देता है, जहाँ वे वैश्विक नीति-निर्माता के विशेषज्ञों के सामने अपनी टिकाऊ विकास से जुड़ी परियोजनाएँ प्रस्तुत करेंगे। इस शिखर सम्मेलन में विश्वभर की प्रमुख हस्तियाँ और मुख्य वक्ता शामिल होंगे।

Noida News Today

Mayoor School Noida
Mayoor School Noida (source: social media)

विद्यार्थियों द्वारा अपने विचार साझा करने और टिकाऊ भविष्य के विषय में अपने विचार प्रस्तुत करने का स्वर्णिम अवसर है। विद्यालय की प्रधानाचार्या, श्रीमती अलका अवस्थी ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे छात्र हमेशा मयूर की नवाचार और ज़िम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाते आए हैं। वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनकी मेहनत और दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। स्कूल अपने इन युवा प्रतिनिधियों को बधाई देता है, जो इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उत्तर प्रदेश और भारत का नाम रोशन करेंगे।

ALSO READ: Sitapur News: उद्योग व्यापार मंडल का किया गया गठन, हाजी खुर्शीद को संरक्षक, अजय पटेल को बनाया नगर अध्यक्ष

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।