लुधियाना : हीमोफिलिया से ग्रस्त पीडि़त रोगियों को केंद्र सरकार की ओर से घोषित की गई अंगहीनता सूची में शामिल किये जाने के बाद भी उन्हें अंगहीनता सॢटफिकेट बनाने के लिए कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंधी आज हीमोफिलिया सोसायटी लुधियाना चैप्टर का शिष्टमंडल सिविल सर्जन परविंदरपाल सिंह सिद्धू से मिला।
इस मौके सोसायटी के प्रधान श्री अशीष जैन और पूजा जैन ने श्री सिद्धू को एक मांग पत्र भी दिया गया, जिसमें हीमोफिलिया पीडि़तों को अंगहीनता सर्टिफिकेट बनाने में पेश आ रही मुश्किलों बारे अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि हीमोफिलिया से पीडि़त रोगी कई बार इतनी बुरी हालत में होते हैं कि वह अंगहीनता सॢटफिकेट बनवाने के लिए घंटों तक कतारों में लगे रहने की हालत में नहीं होते।
इस लिए इन रोगियों के अंगहीनता सर्टिफिकेट बनवाने के लिए उन्हें सहयोग दिया जाये। इस मौके सिविल सर्जन श्री सिद्धू ने वफ्द को आश्वासन दिलाया कि वह हीमोफिलिया पीडि़तों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए विभाग उनके साथ पूरा सहयोग करेगा।
– रीना अरोड़ा
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



