बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने आज आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाबवासियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां जारी बयान में श्री गढ़ी ने कहा कि श्री केजरीवाल ने मोगा में घोषणा की कि पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर 18 वर्ष से अधिक वय की हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपये दिये जाएंगे जिससे जो गृहणियां वर्षों से अपने लिए सूट नहीं खरीद पाईं, खरीद सकेंगी, अपने बच्चों को खिला-पिला सकेंगी, छात्राएं कॉलेज जा सकेंगी।
ऐसे मूर्खतापूर्ण बयान पंजाबवासियों का अपमान
श्री गढ़ी ने कहा कि ऐसे मूर्खतापूर्ण बयान पंजाबवासियों का अपमान हैं। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल पहले दिल्ली में ऐसा एक भी घर बताएं जहां दिल्ली सरकार किसी महिला को एक हजार रुपये दे रही हो। उन्होंने पंजाबवासियों से श्री केजरीवाल के छलावे में न आनने की अपील करते हुए कहा कि वह पंजाब में पैर पसारने के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



