लुधियाना : कॉमेडी किंग और फिल्म अदाकार कपिल शर्मा की शादी 12 दिसंबर को होने जा रही है। इसी को लेकर कपिल शर्मा ने विवाह बंधन में बंधने से पहले अपने शादी के कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
जिसमें उन्होंने शादी के अवसर पर मोजूद प्रत्येक व्यक्ति का उस अदभुत क्षण का गवाह बनने हेतु धन्यवाद कहा। स्मरण रहे कि कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी 12 दिसंबर 2018 को होने जा रही है।
अमरिंदर की बाजवा को चेतावनी, कहा – आपको प्रवेश और वातावरण खराब करने की इजाजत नहीं
कपिल शर्मा आज अपने फैन्स को एक के बाद एक गुड न्यूज सुना रहे हैं। पहले सोनी चैनल ने द कपिल शर्मा शो की वापसी का ऐलान करते हुए एक प्रोमो शेयर किया। अभी फैन्स इसे सेलब्रिेट कर ही रहे थे कि कॉमेडी स्टार ने अपनी शादी की तारीख का भी ऐलान कर दिया है।
कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि वह 12 दिसंबर को गिन्नी चतरथ के साथ शादी करने जा रहे हैं। इसी के साथ ही कपिल शर्मा ने अपने फैन्स को शुक्रिया अदा किया है।
इसके अलावा उन्होंने सबसे बेस्ट विशेज भी मांगी हैं। बता दें कि कुछ ही दनि पहले कपिल शर्मा ने गिन्नी के बर्थडे पर एक पोस्ट डाली थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह हर सुख-दुख में उनकी साथी रही हैं।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App




