लुधियाना : केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रधान विजय सांपला ने 24 फरवरी को लुधियाना नगर निगम चुनावों में कांग्रेस सरकार द्वारा धक्केशाही की आशंका जताते हुए कहा है कि लुधियाना नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि धक्केशाही करने वालों को भाजपा और अकाली कार्यकर्ता मुंह तोड़ जवाब देंगे।
आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजय सांपला ने पंजाब के चुनाव कमीशन को अपील की कि वह लुधियाना में निर्पक्ष चुनाव करवाएं ताकि राज्य के लोगों का लोकतंत्र पर भरोसा बना रहें। उन्होंने पिछले माह पंजाब के तीन नगर निगमों में हुए चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार द्वारा पटियाला, अमृतसर व लुधियाना निगम चुनाव सहित लोकल बाडी के चुनाव में धक्केशाही की थी, अब कैप्टन सरकार वहीं इतिहास लुधियाना निगम चुनाव में भी दोहराने की तैयारी में है। उन्होंने राज्य के मुखय चुनाव आयुक्त से निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने की मांग की।
इस समय उनके साथ प्रदेश नेता विनित जोशी, जिला प्रधान रविंदर अरोडा भी मौजूद थे। वहीं सांपला ने मुखयमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा अपने मंत्री व विधायकों को अपनी जेब से आयकर भरने के निर्देश बारे पूछने पर कहा कि वह भी इसके लिए तैयार है लेकिन इसमें पूरी तरह प्रादर्शिता होनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में सांपला ने कहा कि सीएम कैप्टन नशे के मुद्दे पर झूठ बोलकर सत्ता हासिल की और अब उसके ही राज में नशा बंद होने की बजाये और महंगा बिक रहा है।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



