लुधियाना : पंजाब पुलिस की एसटीएफ टीम ने 2 नौजवानों को काबू करके उनके कब्जे से 5 करोड़ रूपए की हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में एसटीएफ के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि गिरफतार किए गए नौजवानों में राजेश कुमार और वरिंद्र सिंह शामिल है। यह दोनों नौजवान हेरोइन दिल्ली से एक विदेशी नागरिक से लेकर लुधियाना आए थे। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों शख्स लुधियाना के नजदीक दोराहा कस्बे के रहने वाले है।
पुलिस के मुताबिक इन दोनों पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज है और यह दोनों स्वयं भी नशे का सेवन करते है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को लुधियाना के चंडीगढ़ रोड़ पर स्थित सेक्टर 39 से गिरफतार किया है। पुलिस के मुताबिक यह दोनों आरोपी नशे की खेप को दिल्ली के एक नाइजीरियन व्यक्ति से लेकर आएं थे।
पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है और पकड़े गए इन आरोपियों ने इन नशे की खेप को कहां और किस को सप्लाई करना था और दिल्ली में नशे की खेप देने वाला नाइजीरियन शख्स कौन है? फिलहाल पुलिस मामले की तफतीश में जुटी है।
– सुनीलराय कामरेड
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



