कोरोना वायरस के खतरे के चलते शुक्रवार की शाम से किसी भी विदेशी नागरिक को पाकिस्तान की ओर से अटारी-वाघा सीमा से होकर भारत आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जो भारतीय नागरिक सीमा पार गए हैं उन्हें वीजा की अवधि खत्म होने से पहले लौटने की अनुमति दी जाएगी।
बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अटारी-वाघा के जमीनी रास्ते से विदेशी नागरिकों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि हालांकि करतारपुर गलियारे से तीर्थयात्रियों का आवागमन जारी रहेगा।
अधिकारी ने कहा कि अटारी-वाघा सीमा से होकर अफगानिस्तान से आने वाली वस्तुओं की आपूर्ति के भी प्रभावित होने की संभावना है क्योंकि ट्रक चालकों को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



