लुधियाना- फगवाड़ा : पंजांब के दोआबा क्षेत्र में फगवाड़ा के होशियारपुर रोड़ पर स्थित पंजाब नैशनल बैंक में दिन -दिहाड़े कुछ हथियारबंद लुटेरों ने पिस्तौल की नोंक पर लाखों रूपए की नकदी लूट कर फरार होने की खबर मिली है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैंक से हथियारों की नोंक पर 7 लाख से अधिक नकदी लूटे जाने की खबर है और लुटेरे एक कार में सवार होकर आएं थे और उनकी संख्या 5 के करीब बताई जा रही है। मोके पर पहुंचे एसएसपी सतिंद्र सिंह, एस पी मनदीप सिंह और डीएसपी मनजीत सिंह समेत पुलिस स्टेशन सिटी की पुलिस पहुंची है और उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी।
फगवाड़ा के पंजाब नेशनल बैंक की होशियारपुर रोड स्थित शाखा में मंगलवार दोपहर अचानक पांच हथियारबंद लुटेरे घुस गए। लुटेरों ने बैंक में घुसते ही पिस्तौल क ी नोंक पर बैंक कर्मचारियों और मोक पर मौजूद लोगों को डराया-धमकाया और उनके समस्त मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद लुटेरों ने सात लाख रुपये की नकदी छीन ली और मौके से फरार हो गए। लुटेरे एक सफेद रंग की कार में सवार होकर आए थे।
घटना के बाद कर्मचारी व ग्राहक सहम गए। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। सीटीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



