लुधियाना जिले के गियासपुरा में रविवार को हुई गैस रिसाव की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। बता दें के यहां NDRF की टीम मौजूद हैं। इसके अलावा यहां हादसे को लेकर यहां के अधिकारियों ने बयान जारी किया है उन्होनें कहा है कि मरने वालों में पांच महिलाएं और छह पुरुष हैं, जिनमें 10 साल और 13 साल के दो बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गैस रिसाव पर गहरा दुख और पीड़ा व्यक्त की।
मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान
पंजाब के सीएम मान ने कहा, “लुधियाना के गियासपुरा इलाके में फैक्ट्री में गैस रिसाव की घटना बहुत दुखद है। पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। प्रभावितों को हर संभव मदद दी जो रही है। बाकी जानकारी जल्द।” ट्वीट किया।एनडीआरएफ की टीमें फैक्ट्री के लिए रवाना कर दी गई हैं और डॉक्टरों की एक टीम और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई है।
गैस रिसाव का मामला
एसडीएम लुधियाना वेस्ट स्वाति ने कहा, “निश्चित रूप से, यह एक गैस रिसाव का मामला है। एनडीआरएफ की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चलाएगी। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 11 बीमार हैं।”
एक अन्य अधिकारी ने कहा, “सटीक कारण तभी पता चलेगा जब हम घटना स्थल पर जाएंगे। हम एनडीआरएफ की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे इसमें विशेषज्ञ हैं।


Download Android App
Download iOS App



