शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के नेता परमिंदर सिंह ढींडसा ने पंजाब में निजी अस्पतालों को टीके बेचने के कथित ‘वैक्सीनेशन घोटाले‘ की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के इस्तीफे की मांग की।
यहां जारी बयान में विधायक ढींडसा ने कहा कि आम आदमी को मुफ्त में लगाये जाने वाले टीके निजी अस्पतालों को बेचना एक घोटाला ही है और पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों की जान बचाने के बजाय निजी अस्पतालों को वैक्सीन बेच रही है वह भी चंद करोड़ रुपये कमाने के लिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब प्रदेश में टीकों की कमी हो, सरकार का फर्ज है कि वह सरकारी अस्पतालों और वैक्सीनेशन केंद्रों में टीके पहुंचाए लेकिन वह टीके निजी अस्पतालों को बेचे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि घोटाले का रहस्योद्घाटन सरकार ने निजी अस्पतालों को भेजे गये वैक्सीन वापस मंगाकर खुद ही किया है औैर इससे सरकार के ‘गलत‘ इरादों का पता चला है।


Download Android App
Download iOS App



