चंडीगढ़ : पंजाब में कर्ज के बोझ तले दबे एक और किसान ने कल आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक मानसा जिला के टिवाना स्ट्रीट निवासी किसान कुलप्रीत ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। चार एकड़ जमीन के मालिक कुलप्रीत पर ढाई लाख रुपये का बैंक कर्ज था। कर्ज न चुका पाने से वह परेशान रहता था। किसानों के आत्महत्या के मामले में दायर एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुये हरियाणा एवं पंजाब उच्च न्यायालय ने कहा है कि कृषि लोन लेकर किसान बच्चों की शादी पर खर्च करता है।
कर्ज न चुका पाने की स्थिति में वह आत्महत्या कर रहा है। सरकार को चाहिये कि वह शादी-ब्याह में खर्च तथा मेहमानों की संख्या घटाये ताकि दिखावे पर होने वाले खर्चे में कटौती हो तथा फिजूलखर्ची से लोग बचें। न्यायालय के अनुसार सरकार को इस दिशा में कार्रवाई की जानकारी का आदेश भी दिया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब में वर्ष 2000 से अब तक दस हजार से अधिक किसानों तथा खेत मजदूरों ने आत्महत्या की हैं।


Download Android App
Download iOS App



