पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर हमला हुआ है। हमला उस वक़्त हुआ जब वह पंजाब निकाय चुनावों के लिए नामांकन करने जलालाबाद पहुंचे। अकाली दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेसियों ने हमला किया है। हमले के बाद अकाली दल और कांग्रेस नेताओं के बीच झड़प हुई।

दरअसल, नामांकन के लिए सुखबीर बादल के जलालाबाद पहुंचते ही बवाल शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार, कांग्रेसियों ने अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की गाड़ी को तोड़ दिया है। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की भी खबर है। दोनों गुटों की ओर से एक दूसरे पर पत्थर बरसाए गए और लाठियां चलाई गई।

अकाली दल का आरोप है कि कांग्रेस द्वारा उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करने से रोकने के लिए ये बवाल किया गया है. अकाली दल के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के गुंडे हंगामा कर रहे हैं और हमें नामांकन भरने से रोक रहे हैं। वहीं कल भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



