चंडीगढ़ : पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमित 65 वर्षीय एक मरीज की मंगलवार को मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अभी तक वायरस संक्रमण से कुल चार लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 41 मामले सामने आये हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का इलाज स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान चण्डीगढ़ (पीजीआईएमईआर) में चल रहा था।
मोहाली के सिविल सर्जन मंजीत सिंह ने कहा, ‘‘उनकी मौत दोपहर करीब एक बजे हुई।’’ उन्होंने बताया कि मरीज पंजाब में मोहाली जिले के नयागांव के रहने वाले थे और सोमवार को उनकी जांच रिपोर्ट में वह इस वायरस से संक्रमित पाये गये थे।सिंह ने बताया कि सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत के बाद छह दिन पहले उन्हें पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था।
राज्य में पिछले तीन दिनों में कोरोना वायरस से मौत होने का यह तीसरा मामला है। पंजाब में अब तक कोरोना वायरस के 41 मामले सामने आ चुके है जिनमें से 19 मामले नवांशहर से, सात मामले मोहाली से, होशियारपुर से छह, जालंधर से पांच, लुधियाना से दो और अमृतसर तथा पटियाला से एक-एक मामला सामने आया है।


Download Android App
Download iOS App



