लुधियाना-गुरदासपुर : गुरदासपुर लोकसभा सीट के उप चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। चुनाव को लेकर डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर और गुरदासपुर चुनाव अधिकारी गुरलवलीन सिंह सिद्धू की तरफ से मीटिंग की गई।
इस मीटिंग में पठानकोट की डिप्टी कमिश्नर नीलमा भी शामिल हुई और उन्होंने बताया कि गुरदासपुर में होने जा रही लोकसभा के उप चुनाव के लिए प्रशासन की तरफ से पुरी तैयारी कर ली गई। गुरदासपुर में आज से कोड आफ कंडक्ट शुरू हो गया है। गुरदासपुर लोक सभा हल्के में 9 विधानसभा हल्के पडते है। जिस में 3 हल्के पठानकोट जिले में पडते है और 6 हल्के गुरदासपुर जिले में पडते है और दोनों जिलों में 3 पुलिस जिले पडते है।
गुरदासपुर लोकसभा हल्के में 15 लाख 17 हजार 436 वोटर है और 1781 पोलिंग लोकेशन है और 457 संवेदनशील बूथ और 74 अति संवेदनशील बूथ है सही ढंग से पोलिंग करवाने के 10 हजार कमर्चारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सुरक्षा के पुखख्ता प्रबंध के लिए सरकार से 57 अर्ध सैनिक बल की टुकडियों की मांग भी की है ताकि सही ढंग से पोलिंग करवाई जा सके।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



