केंद्र सरकार में पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि यह भारत सरकार की गलतफहमी है कि केवल पंजाब ही आंदोलन कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से 26 जनवरी के दिन लाल किले में हुए उपद्रव के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों को बाहर लाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार की गलतफहमी है कि केवल पंजाब ही आंदोलन कर रहा है। पूरा देश विरोध कर रहा है, सभी राज्यों के किसान धरना स्थलों पर बैठे हैं। अगर सरकार अब भी आंखें बंद करके यह दावा करना चाहती है कि केवल पंजाब ही विरोध कर रहा है, तो कोई कुछ नहीं कर सकता।
पंजाब सरकार कृषि कानून बेअसर करने को फिर से संशोधन विधेयक लाएगी
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, कैप्टन साहब का फर्ज बनता है कि वो दिल्ली जाकर बेकसूर नौजवानों को बाहर निकालें और उनके खिलाफ हुए केसों को बंद करें जिससे 200-300 नौजवानों की ज़िंदगी खराब ना हो। 26 जनवरी से उन नौजवानों को बंद करके रखा है, लाल किले के थाने पर एक भी एफआईआर हुई है?


Download Android App
Download iOS App



