पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की ओर से शुरू की गई ‘घर-घर रोजगार योजना’ युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है और इसके अंतर्गत जिले के 6113 बेरोजगार युवाओं को जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो विभाग की ने रोजगारउपलब्ध कराने में अहम भूमिका अदा की है।
उप निदेशक रोजगार सृजन जालंधर सुनीता कल्याण ने शुक्रवार को बताया कि प्राप्त आंकड़ों से अनुसार जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो विभाग की तरफ से अप्रैल 2018 से फरवरी 2019 तक 63 रोजगार मेले लगाए गए। इन मेलों के दौरान अलग-अलग कंपनियों ने 6113 बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराये हैं। राज्य स्तरीय रोजगार मेला 28 फरवरी को लगाया गया। जिसमें राज्य भर से लगभग 21 हजार युवाओं ने शिरकत की।
श्रीमती कल्याण ने बताया कि त्रिला रोत्रगार और कारोबार ब्यूरो विभाग की तरफ से कैप्टन सिंह के सपने को पूरा करने के लिए हर संभव यत्न किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अलग-अलग नौकरी मेलों के दौरान कई नामी कंपनियाँ कोगनिकसिया, ऐथेनिक सॉल्यूशन, एजीआई, ऐजूफिन, वे प्रौद्यौगिकी, बजाज अलायंस, मैक्स लाईफ, जी.टैक सॉफ्टवेयर, सिगनीसैंट, पुखराज, ओला, सेक्रेट हार्ट, वी कॉन, एलआईसी, नरायनी, स्टार, जुमैटो, पीएनबी, सनमैक्स, नरायनी हरबल्ज, टेक महिन्द्रा, ड्रीम वीवर्स, एलायंज इंश्योरेंस सनमैक्स, पी.के. एजुकेशन एक्सपर्ट, रैक स्टैंप एजुकेशन और अन्य कंपनियाँ की तरफ से विद्यार्थियों का चुनाव किया गया।
उपनिदेशक ने बताया कि ब्यूरो की तरफ से रोजगार के लिए यत्नशील युवाओं और रोत्रगारदाताओं को साझा प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिससे जहाँ युवाओं को रोजगार मिल रहा है वहां ही कंपनियाँ को कामगारों की सेवाएं आसानी से मिल रही हैं।
उन्होंने बताया कि ब्यूरो की तरफ से हाल ही में एक मई से 20 मई तक 71 सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूलों में शिविर लगाकर 12297 विद्यार्थियों को करियर का सही चुनाव और भविष्य में रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



