30 मई की शाम को राष्ट्रपति भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ जिसमे देश विदेश की नामी हस्तियां , राजनीतिक लीडर और मनोरंजन जगत की हस्तियां शामिल हुई।

इस शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेता विवेक ओबेरॉय सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने भाग लिया। विवेक ओबेरॉय ने प्रशंसकों के साथ अपनी ख़ुशी शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट के माध्यम से नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होनी की ख़ुशी जताई पर इस ट्वीट में उन्होंने गलती से सलमान खान की फिल्म भारत का प्रमोशन कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ खुद की तस्वीर पोस्ट करने के लिए विवेक ट्विटर पर गए थे और उन्हें बधाई दी थी। अभिनेता ने लिखा, “शपथ ग्रहण समारोह में फिर से आमंत्रित होने के लिए सम्मानित। मैं @narendramodi भाई को गुजरात का सीएम रहने के बाद दूसरी बार #bharat का प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामना देता हूँ।

इस ट्वीट में उन्होंने गलती से अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म, भारत का हैशटैग का उपयोग किया। जो ट्वीट सामने आया, उसमें फिल्म का ट्विटर इमोजी भी दिखाई दे रहा था।

जैसे ही ट्विटर यूजर्स ने इसे पकड़ा, अभिनेता ने अपनी गलती समझते हुए तुरंत अपने ट्वीट को हटा दिया और सुधार के साथ फिर से ट्वीट किया।

हाल ही में, विवेक ने एग्जिट पोल की तुलना करते हुए एकविवादित मीम शेयर किया था , जिसमें एग्जिट पोल की ऐश्वर्या राय बच्चन के अतीत से लेकर वर्तमान तक के रिश्ते की तुलना थी। आलोचना होने पर उन्होंने अपना ट्वीट हटाते हुए माफ़ी मांग ली थी।


Download Android App
Download iOS App



