लुधियाना-कपूरथला : आईके गुजराल पंजाब टैकनिकल यूनिवर्सिटी ( पी.टी.यू ) कपूरथला के पूर्व वाइस चांसलर रजनीश अरोड़ा जिन्हें 25 करोड़ के घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत वीजिलेंस द्वारा 4 दिन पहले पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था, आज उनका पुलिस रिमांड खत्म होने के पश्चात विजिलेस टीम ने उनको भारी सुरक्षा बंदोबस्त के तहत अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने रजनीश अरोड़ा को न्यायिक हिरासत में 25 जनवरी तक भेज दिया है। स्मरण रहे कि विजिलेस विभाग द्वारा पी.टी.यू के नियमों को नजरअंदाज करके नियुक्तियां और निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के आरोपों के तहत जांच करते हुए यूनिवर्सिटी के पूर्व उपकुलपति डॉ रजनीश अरोड़ा को सोमवार गिरफ्तार किया गया था।
इस केस में डॉ अरोड़ा के अतिरिक्त 9 अन्य लोगों के नाम भी दर्ज किए गए थे, जिनमें अधिकांश का भाजपा और आरएसएस के आगुओं के रिश्तेदार शामिल है। विजिलेंस ने डॉ अरोड़ा के अलावा सलाहकार डॉ नछतर सिंह-डायरेक्टर डॉ आर.पी भारद्वाज, सहायक रजिस्ट्रार विश्वजीत, लीगल आफिसर गीतिका सूद, सहायक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट आफिसर मरगिंद्र सिंह बेदी, सहायक निर्देशक सभ्याचारक गतिविधि सुमीर शर्मा, मैसज नैट आईआईटी कंसल्टेंट प्रवीण कुमार और जनरल सेकट्री हित अभिलाषी फाउंडेशन के धरिंद्र तायल के खिलाफ 409, 120बी आईपीसी के तहत केस दर्ज है।
उधर विजिलेंस द्वारा पूर्व वीसी डॉ रजनीश अरोड़ा की गिरफतारी के खिलाफ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं को लामबंद करना शुरू कर दिया है। शिक्षा माफिया विरोधी मंच के बैनर तले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में कहा गया है कि शिक्षा माफिया पर शिकंजा कसने वाले सच्चे और ईमानदार की मिसाल पीटीयू के पूर्व वीसी डॉ रजनीश अरोड़ा पर शिक्षा माफिया के दबाव में झूठे केस बनाएं गए है। हालांकि इस अभियान में डॉ अरोड़ा और उनके परिवार की समाज में क्या देन रही, उसके बारे में भी बताया गया है। जबकि दूसरी तरफ डॉ अरोड़ा के परिवार से जुड़े सदस्यों का एक पत्र भी वायरल हुआ है। पूनम, सुमेधा, सुचेता, अक्षित, अरूणव और श्रीकांत के नाम से जारी पत्र में लिखा है कि हम सब आपके साथ है, आप हमारे रोल मॉडल है और हमें आप पर गर्व है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुंग ने कांग्रेस सरकार पर बदले की भावना के आरोप लगाते हुए कहा है कि डॉ अरोड़ा पर झूठे मनगढ़ंत आरोप लगाकर मानसिकता उत्पीडऩ किया जा रहा है।
– सुनीलराय कामरेड
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



