लुधियाना-अटारी : पंजाब के अटारी- वाघा सरहद पर प्रतिदिन होने वाली रिट्रीट सेरामनी दोनों मुलकों के मध्य तनाव के बीच र्निविध्न जारी है। हालांकि पड़ोसी मुलक पाकिस्तान के उस पार दर्शकों का जमावड़ा कम दिखाई देता है जबकि भारतीय, प्रतिदिन की तरह दुगुने उत्साह से खिंचे चले आ रहे है।
स्मरण रहे कि भारत-पाकिस्तान के मध्य होने वाली इस सेरामनी को देखने के लिए देश-विदेश से सेलानियों में जुनून पाया जा रहा है। अटारी स्टेडियम के अंदर दाखिल होने के लिए बीएसएफ द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है।
पंजाब के सरहदी क्षेत्रों के अहम ठिकानों पर सेना ने संभाला मोर्चा
वायुसेना द्वारा पीओके में बमबारी करके पुलवामा हमले का बदला लेने की कार्रवाई के बाद जहां देश में हर तरफ खुशी का माहौल है, वहीं भारत-पाकिस्तान सरहद पर भी कुछ अलग तरह का नजारा था।
मंगलवार और बुधवार को अटारी बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट सैरेमनी देखने उमड़े हजारों देशवासी झूमते नजर आए। दूसरी तरफ पाकिस्तान की तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था।
बीएसएफ के अधिकारिक सूत्रों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि दोनों मुलकों के दौरान युद्ध के माहौल में भी भारतीयों का देश प्रेम देखने लायक है जबकि चंद कदमों पर दूर पाकिस्तानी सरहद के उस पार के दर्शकों का आगमन सीमित है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



