लुधियाना : आज लुधियाना के दौरे पर आए हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेतली भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के नए कार्यालय का नींव पत्थर रखने पहुंचे। जहां पर जेतली की सुरक्षा में भी सेंध लगने की खबर है। यहां पर जब जेतली कार्यालय का नींव पत्थर रख रहे थे तो उनके साथ खडे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद की जेब में से किसी जेबकतरे ने हाथ साफ कर दिया। इसी बीच एक अन्य भाजपा वर्कर का भी पर्स उडा लिया गया। तीक्ष्ण सूद का पर्स गिर गया था जिसे पूर्व भाजपाध्यक्ष प्रवीण बांसल ने देख लिया और युवक को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया है। इस घटना से जेतली की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खडे हुए है। आख्खिर यह युवक कार्यक्रम स्थल पर जेतली के इतने नजदीक कैसे पहुंचा।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



