पंजाब जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए सभी राजनितिक दल अपनी – अपनी तैयारी कर रहे है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम पर पक्की मुहर लगते हुए कर्मजीत कौर को टिकट दिया।
जालंधर से सांसद रहे दिवंगत संतोख चौधरी की पत्नी है कर्मजीत कौर। संतोख चौधरी की कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ह्रदय घात से मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद जालंधर लोकसभा सीट सांसद विहिन हो गई थी, जिसके चलते आने वाले दिनों में उपचुनाव होने जा रहे है। फ़िलहाल उपचुनाव के लिए कोई तिथि घोषित नहीं हुई।


Download Android App
Download iOS App



