लुधियाना-जालंधर : पंजाब पुलिस ने जालंधर में गैर -कानूनी पिस्तोलों और 5 जिंदा कारतूसों समेत एक शख्स को गिरफतार करने में कामयाबी हासिल की।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जालंधर देहात पुलिस के सीआइए स्टाफ ने इस शख्स को काबू किया है और दोषी की पहचान सिद्धांत सहगल उर्फ अर्जुन के तौर पर हुई है।
इसी संबंध में एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि सीआइए स्टाफ के इंचार्ज शिव कुमार और पुलिस स्टेशन आदमपुर की पुलिस ने सांझे अभियान के तहत टीम बनाकर उक्त दोषी को नाकेबंदी के दौरान बस अडडा मदारा से काबू किया है।
पूछताछ के दौरान दोषी ने बताया कि वह सुक्खी दीरेवालिया, रवि बलाचोरिया और शेरू आदमपुरिया गैंग का सरंगना है। उन्होंने बताया कि दोषी के विरूद्ध पहले भी गंभीर धाराओं के अंतर्गत अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज है।
फिलहाल पुलिस पूछताछ के दौरान अन्य रहस्यों उदघाटन होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



