लुधियाना-अमृतसर : सचखंड श्री दरबार साहिब परिसर में स्थित श्री अकाल तख्त साहिब की ढयोड़ी के नीचे परिक्रमा में सदियों से हर रोज सजाए जाने वाले ढाढी दरबार संबंधित पिछले कुछ दिनों से 2 ढाढी सभाओं में चल रहे विवाद के चलते शिरोमणि कमेटी द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के स्थान ढाढी दरबार गुरूद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हाल में सजाने के जारी आदेशों के विरूद्ध रोष स्वरूप आज दूसरे दिन भी ढाढी सभा द्वारा विरासती मार्ग पर बने एक पत्थरनुमा स्टेज पर कडक़ती धूप में आधा घंटा ढाढी दरबार संकेतिक रूप से सजाया गया। दूसरी तरफ शिरोमणि कमेटी के वरिष्ट अधिकारी ने कहा कि दो ढाढी सभाओं के मध्य समय के बंटवारे को लेकर पैदा हुए विवाद के कारण श्री अकाल तख्त साहिब से प्राप्त हुए हुकमों के मुताबिक ही ढाढी दरबार परिक्रमा की बजाए श्री मंजी साहिब दीवान हाल में तबदील किया गया है।
इस अवसर पर श्री हरगोबिंद साहिब शिरोमणि ढाढी सभा के प्रधान और पूर्व शिरोमणि कमेटी सदस्य जत्थेदार बलदेव सिंह एमए ने आरोप लगाया कि श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय के एक अधिकारी द्वारा जानबूझकर इस मामले को उलझाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2016 से श्री अकाल तख्त साहिब के सम्मुख ढाढी जत्था पुरातन परंपरा अनुसार अपने स्तर पर ढाढी दीवान सजाते आ रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक अन्य सभा जिसके साथ ढाढी जत्थे कम है को बराबर का समय देने के कारण उनकी सभा द्वारा आपति दर्ज कराई गई थी।
जिस कारण शिरोमणि कमेटी द्वारा 1 मई से ढाढी दरबार श्री अकाल तख्त साहिब पर बंद करके श्री मंजी साहिब दीवान हाल में लगाने के आदेश जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि इसी विरोधता के चलते विरासती मार्ग पर ही ढाढी दरबार सजाएंगे। इसी दौरान मीरीपीरी ढाढी सभा के प्रधान ज्ञानी लखविंद्र सिंह सोहल ने कहा कि ढाढी दरबार के मामले में श्री गुरू हरगोबिंद साहिब शिरोमणि ढाढी सभा के प्रधान बलदेव सिंह एमए ने श्री अकाल तख्त साहिब का हुकम रदद किया है, वह अफसोसजनक है। उन्होंने कहा कि सिंह साहिब जत्थेदार जो भी फैसला लेंगे, उससे वे सहमत होंगे।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



