जवददी टकसाल द्वारा धार्मिक गुरू दलाईलामा और डॉ मनमोहन सिंह को ‘रबाब’ भेंट

Summary :

सिख पंथ की महान गुरूमति संगीत प्रचारक संस्था जवददी टकसाल ने बाणी शिरोमणि संगीत प्रचारक गुरू पर्व वासी संत बाबा सुच्चा सिंह और संत बाबा अमीर सिंह

लुधियाना : सिख पंथ की महान गुरूमति संगीत प्रचारक संस्था जवददी टकसाल ने बाणी शिरोमणि संगीत प्रचारक गुरू पर्व वासी संत बाबा सुच्चा सिंह और संत बाबा अमीर सिंह मुखी जवददी टकसाल ने धाॢमक आगु दलाईलामा और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को भाई वीरसिंह साहित्य सदन में हुए समागम के दौरान गुरूमति संगीत का आरंभिक साज ‘रबाब’ भेंट किया।

इस दौरान धार्मिक और सियासी आगु भेंट को देखकर काफी हर्षोउल्लास हुए। संत बाबा अमीर सिंह ने दोनों शख्सियतों को जानकारी देते हुए कहा कि धन श्री गुरूनानक देव जी ने रागों में गुरूबाणी का उच्चारण करते सबसे पहले इसी साज के साथ गुरूमति का प्रचार किया था और जगत का भला करते हुए समस्त मानवता को सर्व सांझीवार्ता का उपदेश दृढ़ करवाया।

– रीना अरोड़ा

Desk Team