कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो अपने परिवार के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए आज अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे। आवास एवं शहरी मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पंजाब के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने श्री गुरू रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुबह करीब दस बजकर 40 मिनट पर जस्टिन ट्रूडो और कनाडा के मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वागत किया। ट्रूडो ने परिवारसहित माथा टेका और श्री दरबार साहिब की परिक्रमा की। इसके बाद वह श्री हरिमंदिर साहिब के अन्य हिस्सों का अवलोकन किया।
वह लंगर भवन भी गए और लंगर छका। इस दौरान उनके साथ कनाडा कई मंत्री और सांसद भी थे। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और केंद्रीय राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उनका यहां पहुंचने पर स्वागत किया। कनाडा दूतावास की गाडिय़ों के साथ जिला पुलिस की गाडिय़ों का एक लम्बा काफिला एयरपोर्ट से श्री हरिमंदिर साहिब से होते हुए ताज स्वर्णा होटल पहुंचा। काफिले ने 20 किलोमीटर के करीब सफर तय कर जिला पुलिस द्वारा बिछाए गए सुरक्षा चक्र का जायजा लिया।
इससे पहले कैनेडियन सुरक्षा दल ने पंजाब पुलिस के साथ एयरपोर्ट से श्री हरिमंदिर साहिब के रूट पर दौड़ते हुए रिहर्सल की व श्री हरिमंदिर साहिब से रेस कोर्स रोड होते हुए ताज स्वर्णा जाने के रूट का जायजा लिया। सुरक्षा में 2500 कर्मचारी तैनात किए गए हैं और शहर के चप्पे-चप्पे पर तीखी नजर रखी जा रही है। सिखों के सर्वोच्च धार्मिक संगठन एसजीपीसी ने जस्टिन ट्रूडो के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है।सूचना केंद्र में होने वाले इस कार्यक्रम में कनाडा के प्रधानमंत्री को सरोपा, स्वर्ण मंदिर की एक प्रतिकृति, शॉल, कृपाण और धार्मिक किताबें भेंट की गई। पंजाब सरकार ने राज्य प्रशासन से प्रतिनिधिमंडल का शानदार स्वागत किया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App





