दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंजाब में जिन्हें उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली चाहिए उन्हें वर्ष 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के पक्ष में मतदान करना चाहिए।
केजरीवाल ने यह टिप्पणी पंजाब के शिक्षा मंत्री प्रगट सिंह के ट्वीट के जवाब में की जिन्होंने कहा था कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति हो रही है और लोग सरकारी स्कूली प्रणाली से खुश हैं।
पंजाब शिक्षा मंत्री का कहना है कि पंजाब के स्कूल देश में सबसे अच्छे हैं, टीचर बहुत ख़ुश हैंजो लोग पंजाब के स्कूलों और मौजूदा शिक्षा व्यवस्था से ख़ुश हैं, वो कांग्रेस को वोट दे दें। जो पंजाब में भी दिल्ली जैसी शानदार शिक्षा व्यवस्था चाहते हैं, वो हमें वोट दे दें https://t.co/shsduSwDMx— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 25, 2021
आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब शिक्षा मंत्री का कहना है कि पंजाब के स्कूल देश में सबसे अच्छे हैं, टीचर बहुत ख़ुश हैं। लोग पंजाब के स्कूलों और मौजूदा शिक्षा व्यवस्था से ख़ुश हैं, वो कांग्रेस को वोट दे दें। जो पंजाब में भी दिल्ली जैसी शानदार शिक्षा व्यवस्था चाहते हैं, वो हमें वोट दे दें।’’
— Siddharth (@ethicalsid) November 25, 2021


Download Android App
Download iOS App



