राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। NIA ने चंडीगढ़ और अमृतसर में उसकी संपत्तियां जब्त कर ली हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘संपत्ति जब्त करने संबंधी नोटिस’’ खालिस्तान समर्थक पन्नू के चंडीगढ़ स्थिति आवास के बाहर लगाया गया।
नोटिस में कहा गया है, ‘‘चंडीगढ़ के सेक्टर 15-C के मकान नंबर 2033 का एक चौथाई हिस्सा, NIA के मामले में घोषित अपराधी गुरपतवंत सिंह पन्नू के स्वामित्व वाला है, जिसे NIA की विशेष अदालत,एसएएस नगर, मोहाली, पंजाब के आदेशों पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम, 1967 की धारा 33 (5) के तहत जब्त किया जाता है। यह सूचना आम जनता के लिए है।’’ इसी तरह अमृतसर के खानकोट गांव में पन्नू की 46 कनाल एग्रीकल्चरल लैंड जब्त की गई।


Download Android App
Download iOS App



