क्रिकेटर से नेता बने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने सिर्फ कुछ चुनिंदा अमीर लोगों के लिए काम किया है और उन्होंने जनता से इसे(सरकार को) ‘छक्का’ मार कर सत्ता से बाहर करने की अपील की।
सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस ने देश को पांच ‘गांधी’ दिए, जबकि इस सरकार ने तीन ‘मोदी’ दिए। उन्होंने अपने भाषण में नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेंद्र मोदी के नाम लिए।
पवन बंसल ने चंडीगढ़ से नामांकन पत्र किये दाखिल
दक्षिणी मुंबई में कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा के लिए प्रचार करते हुए पार्टी के नेता सिद्धू ने एक चुनावी रैली में कहा कि चीन से ज्यादा जीडीपी दर रहने के बावजूद भी सरकार नई नौकरियों का सृजन करने में नाकाम रही है।
सिद्धू ने मोदी पर अंबानी और अडानी के लिए चौकीदारी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘ छक्का मार कर इस सरकार को बाहर करने का समय आ गया है।”


Download Android App
Download iOS App



