UP में सातवें एवं अतिम चरण में PM मोदी समेत अब तक 166 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Summary :

उत्तर प्रदेश में सातवें एवं अंतिम चरण में 19 मई को लोक सभा की 13 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री

उत्तर प्रदेश में सातवें एवं अंतिम चरण में 19 मई को लोक सभा की 13 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 90 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इस चरण के लिए अब तक कुल 166 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल0 वेंकटेश्वर लू ने शुक्रवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतिम चरण के लिए आज 90 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अब तक कुल 166 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल कर चुके हैं।

उन्होंने इस चरण में वाराणसी सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 16 नामांकन दाखिल किए गये। इस सीट पर अभी सबसे अधिक 31 प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

जानें ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कितना है कैश? , नहीं है कोई पैतृक संपत्ति

इसके अलावा महराजगंज और कुशीनगर सीट पर चार-चार, गोरखपुर में आठ, देवरिया में 12, बांसगांव में तीन, घोसी,बलिया,चंदौली और राबट््सगंज में पांच-पांच, सलमेतपुर में नौ, गाजीपुर और मिर्जापुर में सात-सात प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। इस प्रकार सातवें एवं अंतिम चरण में अब तक कुल 166 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 89-आगरा उत्तरी विधान सभा उप चुनाव में आज तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। उपचुनाव के लिए अब तक कुल पांच प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

इस चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है और 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि दो मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आगरा उपचुनाव के लिए भी मतदान 19 मई को होगा।

Desk Team