भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी गद्दारी: कुलदीप धालीवाल

Kuldeep Dhaliwal On India-US Trade Deal

Kuldeep Dhaliwal On India-US Trade Deal: चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील की वकालत कर रहे पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर जोरदार हमला बोला है। धालीवाल ने इस समझौते को देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी ‘गद्दारी’ करार दिया। उन्होंने जाखड़ को चुनौती दी कि वे मीडिया में तारीफों के पुल बांधने के बजाय इस डील का असली ड्राफ्ट सार्वजनिक करें। बुधवार को ‘आप’ नेता प्रभवीर बराड़ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में धालीवाल ने कहा कि ट्रंप सरकार ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर 18% कर दिया है, जबकि मोदी सरकार ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैक्स 7.7% से घटाकर शून्य कर दिया है

Kuldeep Dhaliwa News: किसानों पर पड़ेगा भारी असर

धालीवाल ने सवाल उठाया कि जब अमेरिकी किसान भारत में बिना किसी टैक्स के माल बेचेंगे और हमारे किसान को अमेरिका में 18% टैक्स देना पड़ेगा, तो यह बराबरी का सौदा कैसे हुआ? यह देश के हित में कैसे है? उन्होंने चेतावनी दी कि इस डील के जरिए अमेरिका की ‘लाल ज्वार’ भारतीय मंडियों पर कब्जा कर लेगी। इससे पंजाब, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के मक्का, बाजरा और ज्वार उगाने वाले किसान बर्बाद हो जाएंगे। साथ ही, जीरो टैरिफ के कारण कश्मीर और हिमाचल के सेब, बादाम और अखरोट उत्पादक भी सड़कों पर आ जाएंगे।

Punjab News: जाखड़ पर तंज: बादल परिवार की तरह ही कर रहे हैं वकालत

धालीवाल ने कहा, “जाखड़ साहब, आप आज उसी तरह इस डील की वकालत कर रहे हैं जैसे कभी बादल परिवार तीन काले कृषि कानूनों की करता था। आज अकाली दल की राजनीतिक हालत सबके सामने है। कहीं मोदी की चाकरी करते-करते आपका हश्र भी अकालियों जैसा न हो जाए।” उन्होंने यह भी कहा कि जाखड़ पहले कांग्रेस में रहकर गांधी परिवार की चाकरी करते थे और अब मोदी के गुणगान करके देश का हित बेचने पर तुले हुए हैं

Kuldeep Dhaliwal On India-US Trade Deal: देशवासियों को भरोसे में नहीं लिया गया

आप‘ प्रवक्ता ने कहा कि आज तक इस डील की जानकारी सिर्फ ट्रंप के ट्वीट्स से मिल रही है। प्रधानमंत्री ने न तो संसद में कुछ बताया और न ही देश को भरोसे में लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को अमेरिका के पास गिरवी रख दिया है। धालीवाल ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ किसानों की नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों की है। उन्होंने एलान किया कि वे जाखड़ के हर झूठ का रोजाना जवाब देंगे और भाजपा के किसान विरोधी चेहरे को बेनकाब करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को लेकर विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से बचें, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों से की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।