पंजाब के होशियारपुर में हथियारबंद बदमाशों का एक समूह मंगलवार को यहां एक ‘डेरे’ में जबरन घुस गया और 20 लाख रुपये नकद और कुछ दस्तावेज लेकर फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक तड़के हरखोवाल गांव स्थित डेरा संतगढ़ में पिस्तौल और कुछ धारदार हथियार लेकर कम से कम 45 लोग जबरन घुस गए।
सीसीटीवी कैमरों को किया क्षतिग्रस्त
होशियारपुर के पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) सुरिंदर पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के तरसेम सिंह और सतवीर सिंह के नेतृत्व वाले समूह ने जबरन डेरे में घुसकर कब्जा कर लिया।पुलिस ने कहा कि बदमाशों ने डेरे के परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, अलमारी तोड़ दी और लगभग 20 लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन के अलावा कुछ दस्तावेजों सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



