पंजाब विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन की बैठक लोंगोवाल युद्ध के नायक ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी, अमृतसर ट्रेन दुर्घटना,पूर्व विधायक,निरंकारी ग्रेनेड हमले में मरने वालों सहित दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के बाद वीरवार को दिनभर के लिये स्थगित कर दी गई। सदन ने पूर्व विधायक विशंभर दास चौधरी,सेनानी मेला सिंह,सोहन सिंह,सुरजीत सिंह, महारानी दीपइंदर कौर सहित सरहद पर हो रहे शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी।
संसद पर आज के दिन वर्ष 2001 में हुये आतंकवादी हमले के शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई। सदन ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुये उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा। सदन की कल दो बैठकें होंगी। इस दौरान कई बिल पास किये जायेंगे तथा अगले दिन सुबह की बैठक के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिये स्थगित कर दी जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



