शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल को लुधियाना लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
यह जानकारी शिअद के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल के सलाहकार हरचरण बैंस ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि शेष दो सीटों बठिंडा तथा फिरोजपुर सीट पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शीघ, कर दी जाएगी।
लुधियाना सीट पर घोषणा होने के साथ अब तक शिअद के हिस्से की दस सीटों में से आठ पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। अकाली दल की गठबंधन सहयोगी भाजपा के हिस्से में अमृतसर, गुरदासपुर तथा होशियारपुर तीन सीटें आती हैं तथा तीनों पर अभी उम्मीदवारों का ऐलान होना है। शर्मा विक्रम वार्ता यह वर्णनीय है कि सरदार ग्रेवाल एक वरिष्ठ तथा टकसाली अकाली नेता हैं, जिनकी छवि अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक पंथक तथा दिग्गज नेता की है।


Download Android App
Download iOS App



