दुबई से आ रही उड़ान में नशे की हालत में एक एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने के एक आरोपी को अमृतसर हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जालंधर के कोटली गांव के रहने वाले राजिंदर सिंह की एयर होस्टेस से तीखी नोकझोंक हुई और उसने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की। एयरलाइन के सहायक सुरक्षा प्रबंधक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दुबई-अमृतसर फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
Summary :
दुबई से आ रही उड़ान में नशे की हालत में एक एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने के एक आरोपी को अमृतसर हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



