पंजाब के गुरदासपुर में अपनी बेटी के प्रेम संबंध से नाराज पिता ने प्रेम के परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में चार लोगों की मौत हो गई। आरोपी की पहचान बटाला के बलरवाल गांव निवासी सुखजिन्दर सिंह के तौर पर हुई है। सुखजिन्दर को जब पता चला कि उसकी बेटी का गांव के ही जरमनजीत सिंह के साथ प्रेम संबंध है, तो वह नाराज हो गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी रविवार की सुबह बैठी के प्रेमी जरमनजीत के परिवार के खेत पर पहुंचा, जहां युवक अपने पिता सुखविन्दर सिंह के साथ मौजूद था। पुलिस ने बताया कि कहासुनी के बाद सुखजिन्दर सिंह ने कथित रूप से गोलियां चलायीं, जिसमें सुखविन्दर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और जरमनजीत घायल हो गया।
ममेरे भाई से फोन पर बात करने पर परिजनों ने बरसाईं लाठियां, Video वायरल होने के बाद 7 आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जरमनजीत सिंह के दादा मंगल सिंह, चाचा जसबीर सिंह, चचेरा भाई बबनदीप और एक अन्य रिश्तेदार जशन मौके पर पहुंचे। तो आरोपी सुखजिन्दर सिंह ने उन सभी पर भी गोलियां चलायीं, जिसमें मंगल सिंह, जसबीर सिंह और बबनदीप की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुए जरमनजीत सिंह और जशन की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी सुखजिन्दर सिंह फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बटाला के पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



