Mawan Dhiyan Satkar Yojana Launch Today: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज धुरी में ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत करेंगे और इस योजना के तहत आज से पंजाब की महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री योजना का वेब लिंक लॉन्च कर औपचारिक शुभारंभ करेंगे। पंजाब CM ने कहा कि आज महिलाओं के लिए ऐतिहासिक दिन है और दोपहर 12 बजे पंजाब में सभी के फोन बजेंगे और राशि जमा करने के नोटिफिकेशन आएंगे।
50 लाख महिलाओं का पंजीकरण

अब तक ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत करीब 50 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹1000 और अनुसूचित जाति की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह की सम्मान राशि मिलेगी। बाद में रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को भी मिलेगा इस स्कीम का पूरा लाभ मिलेगा।
महिला आर्थिक सशक्तिकरण की ओर ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले भी जानकारी देते हुए बताया था कि ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के लिए पहली जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे तीन महीने की सम्मान राशि की पहली किस्त जमा कर दी जाएगी। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति की माओं-बहनों को ₹4,500 मिलेंगे और बाकी सभी श्रेणियों की महिलाओं को ₹3,000 दिए जाएंगे।
यह पहल महिलाओं के सम्मान, वित्तीय सुरक्षा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान, वित्तीय सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए ‘आप’ सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक पंजाब में ‘आप’ सरकार रहेगी, यह सहायता बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।


Download Android App
Download iOS App




