मोहाली ब्लास्ट मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पंजाब पुलिस ने फरीदकोट से 26 वर्षीय निशान सिंह को हिरासत में लिया है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किए रॉकेट लॉन्चर को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि हमले से पहले निशान सिंह ने दो आरोपियों को तीन दिन तक अमृतसर में पनाह दी थी।
गिरफ्तार आरोपी तरनतारन जिले का रहने वाला है और उस पर डकैती और फरीदकोट और तरनतारन में आर्म्स एक्ट सहित पांच मामले हैं। मोहाली पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की गई है। हमले में इस्तेमाल किए गए लांचर को पुलिस ने बरामद कर लिया है और मामले में सामने आए सभी सुरागों का बारीकी से पता लगाया जा रहा है।”
SFJ ने ली रॉकेट हमले की जिम्मेदारी
मोहाली में सोमवार को पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के कार्यालय पर हुए राकेट अटैक की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस ने ली है। खबरों के मुताबिक, एक ऑडियो मैसेज के जरिए संघटन ने हमले की जिम्मेदारी लेने की बात कही है।
वहीं पुलिस का कहना है कि, एसएफजे के गुरपतवंत सिंह के कहे जा रहे हमले की जिम्मेदारी लेते हुए वॉयस मैसेज को वेरिफाई कर लिया गया है। इसके अलावा मोहाली के एसएसपी विवेक शील ने सोनी ने कहा है कि, हम इस मामले को सुलझाने के बेहद करीब है और हमने 18-20 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।


Download Android App
Download iOS App



