लुधियाना : नगर निगम चुनाव लुधियाना संबंधी लुधियाना में की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव अफसर कम डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल और चुनाव निरीक्षण ने चुनाव अधिकारियों के साथ डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में मीटिंग की। इस मौके मीटिंग को संबोधित करते डीसी अग्रवाल और चुनाव निरक्षण ने नगर निगम लुधियना के साथ साथ नगर काऊंसिल पायल और जगरांव के एक एक वार्ड की चुनाव के लिए अब तक किए गए प्रबंधो का वेरवा लिया। उन्होने चुनाव अधिकारियों को हिदायत की कि इस चुनाव को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए माडल कोड ऑफ कंडक्ट सख्ती के साथ पालना की जाए। उन्होंने चुनाव को सुचारु और बिना किसी डर के शांपित पूर्व पूरा करने के लिए आत्मिक शक्ति का इस्तेमाल कर नशा मुक्ति के बिना किसी पक्षपात के अपनी चुनाव ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी चुनाव संबंधी कोई मुश्किल हुई तो वह साथ किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। उनकी तरफ से जिले के अंदर किए गए चुनाव प्रबंधों के तसल्ली प्रगट की गई। उन्होंने हिदायत की कि इन वोटों में सौ फीसदी वोटरो की शमूलियत यकीनी बनाने के लिए स्वीप गतिविधियों पर ज्यादा जोर दिया जाए। इसके अलावा संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में रिटर्निंग अफसर खुद पहुंच कर स्थिति का जायजा लेते रहे और लोगों को वोट का जरुरी और सही इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करे। इस मौके पर एडिशनल जिला चुनाव अफसर कम एडीसी नीरु कत्याल गुप्ता ौर सारे चुनाव रिटर्निंग अफसरों ने अब तक के चुनाव प्रबंधों के लिए किए गए कार्यो की रुप रेखा के बारे में जानकारी दी और जिला चुनाव अफसर कम डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल और चुनाव निरीक्षण को विश्वास दिलाया कि वहब इन चुनावों के काम को शांति पूर्वक और सफलता पूर्वक तरीके के साथ पूरा करने का प्रत्यन करेंगे।
मीटिंग के दौरान कहा गया कि नामांकन पत्रों की पड़ताल 15 फरवरी को होगी। 16 फरवरी को नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे और इसी दिन चुनाव चिन्ह भी अलाट कर दिए जाएंगे। चौबीस फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 27 फरवरी को होगी। उल्लेखनीय है कि लुधियाना में करीब साढ़े दस लाख वोट 95 वार्डो के नुमाइंदे चुनने के लिए अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे।
– सुनीलराय कामरेड
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



