पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने एक पंचायत सचिव को 6,000 रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने का दावा किया है।विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंचायत विभाग के अधिकारी जरनैल सिंह को पटियाला के हरयाउ खुर्द गांव के अजायब सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता ने विभाग से संपर्क किया था और आरोप लगाया था कि पंचायत सचिव ग्राम पंचायत द्वारा अपने गांव में किए गए विकास कार्यों के संबंध में, सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत कुछ रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए 6,000 रुपये की मांग कर रहा है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरटीआई अधिनियम के तहत रिकॉर्ड की प्रतियां सौंपने के लिए आरोपी पहले ही 4,000 रुपये ले चुका है।प्रवक्ता ने बताया कि विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 6,000 रुपये लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया।आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



