भाजपा ने कहा- भगवंत मान के दफ्तर से महाराजा रणजीत सिंह की फोटो क्यों हटाई गई? पूरे पंजाब का किया अपमान

Summary :

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दफ्तर से पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का चित्र हटाने को लेकर ये विवाद हुआ है. बीजेपी ने इस मामले पर मान पर निशाना साधा है.

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई हैं ।इस राज्य में चुनाव को जीतने के लिए केजरीवाल ने अहम वादे जनता के साथ किये हैं ।जिससे वह सरकार बनने के साथ ही पूरा करने लग जाएंगे। हालांकि, पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान होंगे। भगवंत मान से साफ कर दिया है कि पंजाब में विकास की गति को तेज कर दिया जाएंगा। वहीं, भगवंत मान कुछ विवादों में आ गये हैं। हालांकि मामला यह है कि उनके मुख्यमंत्री दफ्तर में पंजाब के वीर महाराजा रणजीत सिंह के चित्र को हचा दिया गया हैं। इसी मुद्दे को भाजपा ने जमकर निशाना बनाकर आप पार्टी को घेरा हैं। 
रणजीत सिंह का चित्र हटाने से हुआ बवाल
हालांकि, बीजेपी प्रदेश महासचिव सुभाष शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि भगवंत मान के CMO दफ्तर में शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब का चित्र लगाना बहुत प्रशंसनीय है। लेकिन शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह का चित्र हटा कर ना सिर्फ आपने इस महान शख़्सियत का बल्कि पूरे पंजाब का अपमान किया है. तुरंत माफ़ी मांगिए और पूरे सम्मान के साथ चित्र लगाइएं ।
भगवंत मान ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
 जानकारी के मुताबिक,आप नेता भगवंत मान (48 साल) ने बुधवार को पंजाब के सीएम पद की शपथ ली. इसी के साथ वे पंजाब के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बन गए. इससे पहले प्रकाश बादल  (43 साल) की उम्र में पंजाब के सबसे कम उम्र के सीएम बने थे. मान को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
 भगत सिंह के गांव खटकर कलां में हुई शपथ
 दरअसल,  यह शपथ ग्रहण समारोह भगत सिंह के गांव खटकर कलां में हुआ. इस पर भगवंत मान ने कहा था, यहां आने की खास वजह है. पहले पहले शपथ ग्रहण राजमहलों और स्टेडियम मे होते थे. इस बार शपथ ग्रहण समारोह शहीदों के गांव आया है. जिन्होंने हमें ये देश दिया उन्हें याद तो करें, केवल 23 मार्च और 28 सितंबर को थोड़ी याद करना है वे हमारे दिल में बसे हैं.  
भगवंत मान ने अपने विधायकों को दी सलाह
भगवंत मान से औपचारिक तौर से स्पष्ट कर दिया है कि हमारी पार्टी आप पंजाब में जीतने से हमारे विधायकों को अंहकार नहीं होना चाहिए । मान ने अपने विधायकों से कहा कि हमें अहंकार नहीं करना है. ये उन लोगों की भी सरकार है। जिन्होंने आप को वोट नहीं किया. मैं उनका भी सीएम हूं. भगवंत मान ने कहा, अहंकार बुरी चीज है। जनता चाहे तो किसी को अर्श पर भी पहुंचा सकती है और किसी को  फर्श पर भी पहुंचा सकती है 

Desk Team