लुधियाना-फाजिलका : भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती जिले फाजिलका की पुलिस ने नशों के खिलाफ बड़ी मुहिम के अंतर्गत जिले के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 12 मुकदमे दर्ज करके 3 महिलाओं समेत एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही आज फिरोजपुर जिले में चिटटे के जानलेवा हमले के कारण शहर के 22 वर्षीय नौजवान की जान चली गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक देर रात नशे की ओवरडोज के कारण शुभम की हालत बिगड़ गई, जिसे तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि इसी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में भी चिटटे के नशे के कारण एक और मां ने अपने पुत्र को सदा के लिए खो दिया। फिरोजपुर के गांव खलचिया कदीम के 27 वर्षीय तरसेम नामक युवक की नशे के कारण आज मौत हुई है। तरसेम की हुई मौत को लेकर भारतीय जनता पार्टी से संबंधित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला प्रधान दविंद्र बजाज की अगुवाई में प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
स्मरण रहे कि कल भी इसी जिले में ओवरडोज के कारण 2 नौजवानों की मौत हुई थी। गांव मल्ला के 30 वर्षीय नशत्र सिंह और दूसरे मामले में लोपो के का नौजवान गुरविंद्र सिंह भी चिटटे के कारण मारा गया। पीडि़त मृतक के पिता स्वर्ण सिंह ने बताया कि गुरविंद्र सिंह लडडू की उम्र 42 साल थी, जो नशे का आदी था। देर शाम घर में आते ही उसने नशे का टीका लगाया, जिससे अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हुई है। मृतक अपने पीछे विधवा पत्नी और दो बच्चों समेत बुजुर्ग माता-पिता छोड़ गया है।
पुलिस ने गिरफतार किए गए लोगों से अलग-अलग नशीले पदार्थ भी बरामद किए है। जिला पुलिस प्रमुख डॉ केतन बलिराम पाटिल ने बताया कि गिरफतार किए गए लोगों से 63 ग्राम हेरोइन और 2260 नशीली गोलियां बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अबोहर के 2 पुलिस स्टेशनों में भारी मात्रा में शराब भी पकड़ी गई है और जलालाबाद में एक मोटरसाइकिल गिरोह के 2 सदस्यों को 9 चोरी के मोटरसाइकिलों समेत काबू किया गया है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



