लुधियाना : 2 दिन पहले पंजाब के औद्योगिक नगर लुधियाना के रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने काबू किया है। इसी संबंध में पुलिस का कहना है कि जिस वक्त आरोपी ने लुधियाना रेलवे स्टेशन को उड़ा देने की धमकी दी थी, उस वकत वह नशे की अवस्था में था।
हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि उस शख्स ने यह शरात की थी। इसी संबंध में एडीसीपी सिटी वन गुरप्रीत सिंह सकंद ने बताया कि 29 अक्तूबर की रात को रेलवे हैल्प लाइन न. 139 पर इस शख्स ने रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देने की धमकी दी थी। धमकी की सूचना पाते ही रेलवे विभाग समेत पंजाब पुलिस के होश पुख्ता हो गए और उन्होंने सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन के समस्त प्लेटफार्म और यात्री गाडिय़ों को खंगाल डाला।
इसी संबंध में यार्ड के अंदर खड़ी माल गाडिय़ों के डिब्बों को भी जांचा गया और प्रत्येक यात्री की तलाशी ली गई। जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन का कोना-कोना छान मारा। जांच के दौरान कॉल ट्रेस करके मोबाइल न. के जरिए आरोपी को मोहाली के गांव धड़ुआं से काबू किया। आरोपी वहां बीते 5 सालों से मधु मक्खी पालन कर शहद निकालने का काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



