लुधियाना : पंजाब के महानगर लुधियाना में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सुबह-सवेरे पखोवाल रोड़ पर एक सरकारी सीनियर सकेंडरी स्कूल के प्रिंसीपल ने स्वयं को चलती कार में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। प्रिंसीपल की मोके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव बुंदड़ी के सरकारी सीनियर सकेंडरी स्कूल के प्रिसीपल कुलबीर सिंह कंग ने अपनी मौत की वजह बाकयदा सुसाइड नोट में स्कूल के ही स्टाफ पर परेशान करने के आरोप लगाकर बताई है।
पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मोके पर पहुंचकर कार समेत पिस्तोल और लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इलाका सदर के पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के मुताबिक मृतक ग्रीन एवेन्यू ब्लाक ए, इलाके का रहने वाला था। जिस वक्त उसकी मृतक देह को चलती कार से बरामद किया गया, उस वक्त गाड़ी की लाइटें चल रही थी और गाड़ी स्टार्ट थी, जबकि ड्राइवर की सीट पर वह लुडक़ा पड़ा था।
गांव दाद के ग्रीन एवेन्यू में रहने वाले सरकारी स्कूल के एक प्रिंसीपल कुलदीप सिंह कंग ने कार में खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा कि वह कुछ लोगों से तंग आकर आत्महत्या कर रहा है, हालांकि वह लोग कौन हैं इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
पीसीआर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। मामले में थाना सदर पुलिस जांच कर रही है। जांच अधिकारी अश्विनी कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



