लुधियाना- कपूरथला : पंजाब के कपूरथला स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के लिए सुरक्षा बंदोबस्त के तहत एक हवालाती को उसके साथी सरेआम गोलियां चलाकर अपने साथ लेकर फार हो गए। यह घटना आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब घटित हुई। पुलिस ने कैदी के फरार होने की सूचना पाकर समस्त इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने डीएसपी हरिंद्र गिल की अगुवाई में पहुंचकर गोलियों के खोल भी बरामद किए है।
इस घटना के घटित होने के बाद एक पुलिस कर्मचारी फरार हुए गेंगस्टार के पीछे भी भागा, जिस दौरान एक व्यक्ति को काबू भी किया गया है। बताया जा रहा है कि जेल से हवालातियों को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था।
कुरूक्षेत्र में मोदी बोले- कांग्रेस के नेताओं ने मेरे बारे में अपशब्द कहे, मेरी मां को भी नहीं छोड़ा
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हथियारों से लैस दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह हमलावर मंगलवार बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे सिविल अस्पताल से गोलियों की बौछार कर गैंगस्टर कैदी छुड़ाकर फरार हो गए। इन लोगों ने सिविल अस्पताल के अंदर 5-6 फायर किए और जाते हुए सिविल अस्पताल के बाहर भी सरेआम गोलियांं चलाते हुए सुल्तानविंड थाना अमृतसर के गैंगस्टर गुरभेज सिंह भेजा को छुड़ाकर अपने साथ ले गए।
मार्डन जेल से जेल की गार्द के तीन मुलाजिम तीन हवालातियों को चेकअप के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए थे। लगभग डेढ़़ बजे सिविल अस्पताल में गोलियों की बौछार होने लगी। मोटरसाइकिल पर आए इन हमलावरों ने कई हवाई फायर करते हुए पुलिस की पकड़ से भेजा को छुड़वाया और अपने साथ मोटरसाइकिल के साथ बिठाकर ले गए।
इस घटना से सिविल अस्पताल और शहर में एकदम दहशत फैल गई। मरीज और डॉक्टर सहम गए। सिविल अस्पताल के बाहर भी लोगों में भारी दहशत फैल गई। उधर, सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने इनमें से एक आदमी को काबू कर लिया है, लेकिन पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहींं कर रही है।
सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



