पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी सीएम कैंडिडेट के तौर भगवंत मान के नाम का ऐलान कर सकती है। राज्य में अभी तक किसी भी पार्टी ने सीएम कैंडिडेट के लिए किसी भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक भगवंत मान को सीएम उम्मीदवार के लिए चुना जा सकता है। भगवंत मान पंजाब में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुकें हैं, वह राज्य की संगरूर सीट से सासंद है। हाल ही में चंडीगढ़ के नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली सफलता के बाद पार्टी पंजाब में फ्रंट फुट पर आ गई है।
चन्नी और सिद्धु में चल रहा है कलह
पिछले वर्ष कांग्रेस पार्टी में चल रहे कलह के कारण तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम का उम्मीदवार बनाया था। लेकिन उनके भी पंजाब में पार्टी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धु के साथ विवाद सामने आया था हालांकि सीएम चन्नी ने हाल ही में ऐलान किया है कि, वह सिद्धु के साथ मिलकर काम करेंगे। कुछ दिन पहले नवजोत सिंह सिद्धु ने बयान दिया था कि, कांग्रेस को राज्य में मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान करना चाहिए।
सीएम केजरीवाल से संक्रमित होने का कारण टला फैसला
पार्टी सूत्रों के अनुसार भगवंत मान को सीएम पद के उम्मीदवार चुने जाने का ऐलान मंगलवार को ही किया जा सकता था लेकिन पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इसे टाल दिया गया। इसी बीच दिंसबर माह की शुरूआत में ‘आप’ भगवंत मान ने कहा था कि, उन्हें एक सीनियर भाजपा नेता ने उन्हे पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा था कि, पार्टी में शामिल होने की एवज में मुझे केंद्रीय मंत्री बनाने का भी ऑफर दिया था। हालांकि भगवंत मान के आरोपों तो भाजपा ने खारिज किया था और कहा था कि, यदि उनसे किसी नेता ने ऐसा कहा है तो सार्वजनिक तौर पर उसका नाम उजागर करें।


Download Android App
Download iOS App



