केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका, पंजाब से विधायक बलदेव सिंह ने दिया इस्तीफा

Summary :

बलदेव सिंह ने कहा, ‘पार्टी ने अपने मौलिक विचारों और सिद्धांतों को पूरी तरह छोड़ दिया, जिसके चलते मुझे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ रहा है।

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए विधायक बलदेव सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब के जैतो विधानसभा से विधायक बलदेव सिंह ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इससे पहले साल की शुरुआत में पंजाब से ही विधायक सुखपाल खैरा ने भी आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने इस्तीफे में बलदेव सिंह ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी ने अपने मौलिक विचारों और सिद्धांतों को पूरी तरह छोड़ दिया, जिसके चलते मुझे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ रहा है। मुझे पार्टी छोड़ने का दुख है।’ इससे पहले वरिष्ठ वकील HS फुल्का ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।

पंजाब के सीनियर नेता एचएस फुल्का ने इस्तीफा देने के बाद कहा था कि उन्होंने 1984 के दंगों के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी छोड़ी है। अब उनका लक्ष्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को जेल भिजवाना है। उन्होंने कहा था कि वो जल्द ही अन्ना हजारे की तरह पंजाब में सामाजिक आंदोलन शुरू करेंगे।

Desk Team